आज दिनांक 22.8.2024 जनपद बदायूं में प्रधानमंत्री के आवाहन “एक पेड़ मां के नाम ” के क्रम में भारत विकास परिषद, शाखा गौरीशंकर बदायूं के पदाधिकारी ने नगर के कुछ स्कूलों में पौधारोपण का कार्य किया।
पौधारोपण के क्रम में स्कूल में भारत विकास परिषद के सदस्यों ने स्कूल की प्रिंसिपल एवम स्टाफ तथा नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ पौधारोपण का कार्य किया ।
परिषद् के अध्यक्ष वीरेश वार्ष्णेय ने बताया कि वृक्ष ही हमारी जिंदगी है बिना वृक्ष के जीवन की कल्पना निरर्थक है आज अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पैदा हो रही है यह सब अत्यधिक मात्रा में पेड़ों के कटान एवं प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने के कारण ही उत्पन्न हुई है ।
इसलिए हमारा, आपका और समाज के हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वृक्षारोपण अधिक से अधिक मात्रा में करें ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित हो सके ।
प्रिंसिपल एवं उनके स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं के साथ वृक्षारोपण का कार्य संपन्न किया गया एवं परिषद के सचिव अजय कुमार सक्सेना ने आह्वान किया कि न केवल विद्यालय में बलिक सभी छात्र कम से कम एक-एक पौधा अपने घरों में भी अवश्य लगाएं ताकि हरित क्रांति लाई जा सके ।
दोनों विद्यालयों के प्रिंसिपल द्वारा भारत विकास परिषद के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया भारत विकास परिषद की ओर से वीरेश वार्ष्णेय,