संसद में गूंजी जिले की बिजली- बेरोजगारी और रेलगाड़ी की समस्या

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संसद में गूंजी जिले की बिजली- बेरोजगारी और रेलगाड़ी की समस्या

Friday, August 2, 2024 | August 02, 2024 Last Updated 2024-08-02T15:26:12Z
    Share
संसद में गूंजी जिले की बिजली- बेरोजगारी और रेलगाड़ी की समस्या

संवाददाता: सर्वेश कुमार गुप्ता

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद
बदायूं। मौजूदा समय सांसद में बजट सत्र चल रहा है ।जिसमें उपस्थित सभी सदस्य गण अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं एवं प्रमुख आवश्यकताओं को सदन के समक्ष उठा रहे हैं


 ।इसी कड़ी में बदायूं जनपद में व्याप्त बिजली दुर्दशा किसानों आवारा जानवरों समेत जिले को बबराला से होकर दिल्ली से जोड़ने जैसे प्रमुख मुद्दे क्षेत्रीय सांसद आदित्य यादव ने प्रमुखता से उठाये।
 सदन में अपनी स्पीच के दौरान सर्वप्रथम जनपदीय जनता का आभार व्यक्त किया। कि वह उनके वोट सहयोग से सदन की सदस्यता ले सके ।इसके बाद युवा संसद ने बदायूं में रेल सेवा विस्तार के लिए संसद में दमदारी से अपना पक्ष रखा।

 उन्होंने जनपद से देश की राजधानी दिल्ली और प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए ट्रेन चलाने तथा उझानी नगर से सहसवान होते हुए बबराला जनपद संभल के लिए नई रेलवे लाइन बनाई जाने की मांग की है ।

आदित्य यादव ने कहा की बदायूं रेलवे स्टेशन से कोई भी मेल -पैसेंजर गाड़ी न होने के कारण औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत लोगों को आवागमन हेतु असुविधा का सामना करना पड़ता है।


 एवं रोजगार तथा शिक्षा को लेकर हजारों की संख्या में लोग यहां से प्रतिदिन लखनऊ तथा दिल्ली को जाते हैं। बदायूं रेलवे स्टेशन से कोई भी मेल- पैसेंजर गाड़ी बदायूं से लखनऊ तथा बदायूं से


 दिल्ली तक की नहीं जाने के कारण आम जनता को नित्य नई-नई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। युवा सांसद ने जिले की लचर विद्युत अव्यवस्था सिंचाई और आवारा जानवरों की समस्या के साथ ही नौजवानों की रोजगार विकल्प के बारे में भी सदन का ध्यान आकर्षित किया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close