*मिलक*- तहसील मिलक नगर के अंतर्गत निवास करने वाले आइएएस अधिकारी प्रखर कुमार सिंह को अलीगढ़ का शासन द्वारा सीडीओ नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एक लेटर जारी करते हुए विशेष सचिव द्वारा मिलक निवासी आइएएस अधिकारी प्रखर कुमार सिंह को अलीगढ़ का सीडीओ नियुक्त किया गया है ।
ज्ञात हो कि प्रखर कुमार सिंह वर्तमान समय में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर कानपुर नगर में तैनात थे। वहां से उनकी नवीन तैनाती
अलीगढ़ में सीडीओ अलीगढ़ के पद पर की गई है। उक्त के संबंध में यह जानकारी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विशेष सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक लेटर के माध्यम से संज्ञान में आईं हैं।