वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन में किया गया सैनिक सम्मेलन, पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर समस्याओ के विधिक निस्तारण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन में किया गया सैनिक सम्मेलन, पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर समस्याओ के विधिक निस्तारण

Thursday, September 26, 2024 | September 26, 2024 Last Updated 2024-09-26T14:09:40Z
    Share

> वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन में किया गया सैनिक सम्मेलन, पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर समस्याओ के विधिक निस्तारण हेतु संबंधित को
 निर्देशित किया गया। सैनिक सम्मेलन के पश्चात् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी की गई
 
आज दिनाँक 26-09-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया सैनिक सम्मेलन, पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर किया गया निस्तारण। सैनिक सम्मेलन के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा राजपत्रित अधिकारी,
जेल अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, अभियोजन अधिकारी, प्रभारी जीआरपी और थाना प्रभारियों/शाखा प्रभारियो के साथ की गई मासिक अपराध समीक्षा बैठक।

1. अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को दिए गए सख्त निर्देश। 
2. आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश ।
3. सुरक्षा/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत प्रत्येक छोटी से छोटी घटनाओं पर गम्भीरता से कार्यवाही के दिए निर्देश ।
4. लुटेरे, चोर व गम्भीर अपराध के पेशेवर अपराधियों की सतत निगरानी व उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को दिये गये निर्देश ।

6. लम्बित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश । 
7. महिला व बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर अत्यंत गंभीरता बरतने व सम्बंधित अपहृता की सकुशल बरामदगी के लिए दिए गए कड़े निर्देश ।

8. मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले, अवैध शस्त्रों का निर्माण व संग्रहण करने वाले, टॉप-10, ईनामिया व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश ।
9. यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही व आमजन से सद्भाव के दिए सख्त निर्देश।

10. महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के तहत म0का0 निशा थाना उझानी को महिला सशक्तिकरण हेतु किए गए कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
11. सम्मन वारंट को समय से तामिल कर संबंधित को न्यायालय प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। गवाहों की समय से न्यायालय में गवाही कराने के लिए महिला संबंधित मुकदमें में पैरवी कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। 
12. गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों में अपराधियों की अवैध सम्पत्ति चिन्हित कर धारा 14(1) के अन्तर्गत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

13. आगामी त्यौहारो/पर्वो के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था को सृदृढ़ बनाये रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

14. हिस्ट्रीशीटर, ईनामिया, टॉप-10 अपराधियों, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा अवैध शस्त्रों का निर्माण संग्रहण व बिक्री करने वाले अपराधियों के विरूद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close