बी एम बी एल जैन सेवा न्यास लगाएगा फ्री स्वास्थ्य शिविर
बहजोई: बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली के चिकित्सकों की देखरेख में लगाया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच कर दवा आदि भी निशुल्क वितरण की जाएँगी।
बीएमबीएल जैन सेवा न्यास के तत्वावधान में नगर के मोहल्ला ऊपर को स्थित श्री दुर्गा प्रसाद जैन धर्मशाला परिसर में आज शुक्रवार 27 सितम्बर को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर के संयोजक सम्भव जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि निःशुल्क शिविर न्यास के अध्यक्ष पवन कुमार जैन के सानिध्य एवं प्रेरणा से लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया
कि शिविर में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच करते हुए उनका उपचार किया जाएगा साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच कर दवाएं भी निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।