11 साल के लड़के की हत्या नाबालिकों का दुस्साहस देख दन रहे गये लोग।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

11 साल के लड़के की हत्या नाबालिकों का दुस्साहस देख दन रहे गये लोग।

Monday, September 23, 2024 | September 23, 2024 Last Updated 2024-09-23T07:21:58Z
    Share
11 साल के लड़के की हत्या नाबालिकों का दुस्साहस देख दन रहे गये लोग।
बरेली। बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर चार मनचलों ने किशोर की हत्या कर दी। आरोपितों का दुस्साहस इस कदर था कि किशोर को बीच सड़क पर घेरा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।


आसपास के लोग चीखते रहे मगर, चारों हमलावर किशोर की जान लेने के बाद ही रुके।
रविवार देर रात कामरान और उसके तीन नाबालिग भाइयों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी, हत्या की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की गई। सभी आरोपित फरार हैं।

शीशगढ़ में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर रात आठ बजे शरीफनगर के पास से गुजर रहा था। स्वजन के अनुसार, रास्ते में 15 वर्ष के लड़के ने उसे रोक लिया। वह किशोर से अभद्रता करने लगा।

आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहने लगा कि उसकी बहन से जबरन निकाह कर लेगा। किशोर के विरोध करने पर उसने अपने बड़े भाई कामरान व अन्य दो छोटे भाइयों को बुला लिया। सभी ने किशोर को जमीन पर गिराकर

लाठी-डंडों से पीटा। इस बीच मुहल्ले के कई लोग एकत्र होने लगे तो आरोपित फरार हो गए।
कुछ ही देर में किशोर के स्वजन पहुंचे। उसे लहूलुहान हाल में बरेली के अस्पताल में भर्ती कराने ले जा रहे थे

मगर, रास्ते में उसकी मौत हो गई। रात 10 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि किशोर के मामा की तहरीर पर कामरान और उसके तीन नाबालिग भाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है।


घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची मगर, सभी आरोपित व स्वजन घर बंदकर फरार हो चुके थे। मुहल्ले में सतर्कता की दृष्टि से पुलिस लगा दी गई है।

 पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपित पक्ष का नाबालिग लड़का इससे पहले भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुका था।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close