21 सितम्बर तक चिकित्सा आर्थिक सहायता के लिए आवेदन करें साहित्यकार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

21 सितम्बर तक चिकित्सा आर्थिक सहायता के लिए आवेदन करें साहित्यकार

Monday, September 9, 2024 | September 09, 2024 Last Updated 2024-09-09T13:30:43Z
    Share
21 सितम्बर तक चिकित्सा आर्थिक सहायता के लिए आवेदन करें साहित्यकार

बदायूँ 09 सितम्बर। उ0प्र0 हिन्दी संस्थान के निदेशक आर.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि साहित्यकार कल्याण कोष योजना के अन्तर्गत आर्थिक स्थितिग्रस्त या रुग्ण साहित्यकारों को जिनकी वार्षिक आय (समस्त स्रोतों से) रुपये पांच लाख तक है

 तथा 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। उन्हें अधिकतम रुपये पचास हजार तक अनावर्तक चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये जा रहे हैं।


आवेदन के साथ तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र एवं चिकित्सक का प्रमाण-पत्र, दो साहित्यकारों की संस्तुतियाँ संलग्न किया जाना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि योजना की नियमावली एवं आवेदन पत्र का प्रारूप संस्थान कार्यालय से किसी कार्य दिवस में प्राप्त किया


 जा सकता है। संस्थान में प्रार्थना पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 21 सितम्बर 2024 है। योजनाओं के विवरण के वितरण एवं प्रार्थना पत्र का प्रारूप संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in पर उपलब्ध है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close