बरसात में सेहत का रखें विशेष ध्यान, इस चीज को खाने से हो सकता है नुकसान जानिए

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरसात में सेहत का रखें विशेष ध्यान, इस चीज को खाने से हो सकता है नुकसान जानिए

Thursday, September 12, 2024 | September 12, 2024 Last Updated 2024-09-12T10:29:25Z
    Share
बरसात में रखें सेहत का विशेष ध्यान

बहजोई: बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास के तत्वावधान में लगाये गए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में बरसात के मौसम में स्वयं को स्वस्थ रखने को दी गयी अहम जानकारी।

मौहल्ला गोलागंज स्थित बी एम बी एल जैन सेवा न्यास द्वारा संचालित श्री दिगम्बर जैन औषधालय में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों एवं इस समय बरतने वाली सावधानियों की अहम जानकारी प्रदान की गयी।

 वरिस्ठ चिकित्सक डॉ बी आर किशोर ने कहा कि इस मौसम सबसे जरूरी है कि हम शुद्ध पानी का सेवन करें पानी को उबाल कर सामान्य ठंडा करके या आरओ, फिल्टर करके ही पानी का सेवन करें,जंक फ़ूड,स्ट्रीट फूड जैसे बाहर के खाने से परहेज़ करें.
 भोजन में प्रोबायोटिक्स और सब्ज़ियां शामिल करें. कपड़े साफ़ और सूती पहनें हल्के, हवादार और जल्दी सूखने वाले कपड़े चुनें, टाइट फ़िटिंग कपड़े न पहनें। नियमित व्यायाम करें,

 इस अवसर पर सम्भव जैन ने कहा कि हम अपने खानपान के साथ साथ व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने का विशेष ख्याल रखें, हाथों को बार-बार धोएं,बाथरूम को नियमित रूप से साफ़ करें।

बारिश में न भीगें. छाता और रेनकोट साथ रखें. मच्छरदानी, कॉइल, और स्प्रे का इस्तेमाल करें. दीवारों पर नमी होने पर ठीक कराएं। इस अवसर पर पहुप जैन, नेत्रपाल सिंह,अमित कुमार, राहुल एडवोकेट, लव कुमार आर्य, ज्योति, शिखा जैन, 
अमन जैन आदि उपस्थित रहे, गोष्ठी का संचालन न्यास के सचिव नमन जैन ने किया।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close