खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य लाइसेंस पंजीकरण हेतु कैंप का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य लाइसेंस पंजीकरण हेतु कैंप का आयोजन

Thursday, September 12, 2024 | September 12, 2024 Last Updated 2024-09-12T10:54:48Z
    Share
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य लाइसेंस पंजीकरण हेतु कैंप का आयोजन
*नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं।* बिल्सी ।11 सितंबर।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिला अधिकारी बदायूं के आदेश एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) सी एल यादव के निर्देश के क्रम में खाद्य

 लाइसेंस एवं पंजीकरण में वृद्धि हेतु उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से 11. 9. 2024 को नन्नू मल जैन इंटर कॉलेज बिल्सी तहसील बिल्सी जनपद बदायूं में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य लाइसेंस /


पंजीकरण से अच्छादित करने हेतु कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 63 खाद्य कारोबार कर्ताओं ने खाद्य लाइसेंस /पंजीकरण हेतु आवेदन किया है। समस्त खाद्य कारोबार कर्ताओं को निर्देशित किया गया है।

 कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य लाइसेंस /पंजीकरण प्राप्त करना अनिवार्य है। निर्गत करा लें अन्यथा की स्थिति में उक्त अधिनियम के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 खाद्य लाइसेंस/ पंजीकरण में वृद्धि हेतु आयोजित कैंप में सहायक आयुक्त (खाद )सी एल यादव मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ,रामपाल सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण, शहाबुद्दीन दोस्त, आजाद कुमार एवं खुशीराम उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close