आतिशी दिल्ली की सबसे युवा सीएम बनीं: शीला दीक्षित सुषमा स्वराज के बाद तीसरी महिला सीएम : पांच मंत्रियों ने शपथ ली मुकेश अहलावत नया चेहरा
दिल्ली।आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज निवास में उपराज्यपाल( LG ) विनय सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ के बाद आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए। वे दिल्ली की सबसे युवा (43 साल) सीएम हैं।
इससे पहले केजरीवाल 45 साल की उम्र में सीएम बने थे। आतिशी बतौर महिला सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला सीएम हैं। आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज गोपाल राय कैलाश गहलोत
इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा हैं। आतिशी कालकाजी सीट से तीन बार की विधायक हैं ।
आप विधायकों ने 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफा के बाद आतिशी का नाम सीएम के रूप में फाइनल किया था। शपथ ग्रहण समारोह में आतिशी के माता-पिता अरविंद
केजरीवाल मनीष सिसोदिया विपक्ष के नेता बिजेंदर गुप्ता भाजपा सांसद मनोज तिवारी और पंजाब के सीएम भगवत मान सामिल हुए ।