गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आकर्षक झांकियां के साथ निकाली गई शोभायात्रा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आकर्षक झांकियां के साथ निकाली गई शोभायात्रा

Saturday, September 7, 2024 | September 07, 2024 Last Updated 2024-09-07T16:04:16Z
    Share
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आकर्षक झांकियां के साथ निकाली गई शोभायात्रा 
कस्बा फतेहगंज पूर्वी में आज दिन शनिवार को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भाभी आयोजन समिति के द्वारा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया ।गणेश चतुर्थी की शोभायात्रा में कई तरह की आकर्षक झांकियां

,नासिक बैड अघोरी नृत्य, राम दरबार ,सुदामा चरित्र आदि झांकियां को शामिल किया गया। आयोजन समिति के संयोजक डॉक्टर प्रमोद चक्रवर्ती,

 नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक ,संजीव शर्मा एडवोकेट, पंकज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल सभासद के द्वारा इस शोभा यात्रा का आयोजन किया गया आयोजन समिति एवं नगर के नागरिकों के द्वारा विघ्न विनाशक गणेश जी को 1008 मोदक लड्डू का भोग लगाया गया ।

इसके बाद शोभायात्रा मां लालता देवी मंदिर से प्रारंभ होकर ,बाजार जनूवी ,साहूकारा सराफा बाजार एवं स्टेशन रोड होते हुए हनुमान मूर्ति के पास से वापस सरस्वती शिशु मंदिर पर पहुंच कर शोभा यात्रा का समापन हुआ ।आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ प्रमोद चक्रवर्ती ने बताया कि

 शोभा यात्रा का जगह-जगह नागरिकों के द्वारा फूल वरसाकर स्वागत किया  गया ।जगह-जगह लोगों ने तोरण द्वार बनाए ,जिसको नगर के  लोगो ने गोविंदा के रूप में दही हाडीं फोड़ने का कार्यक्रम भी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किया ।

लोगों ने पूरे उत्साह के साथ दही हांडी फोडने के कार्यक्रम ने भव्यता का रूप दिया ।फतेहगंज पूर्वी नगर में प्रथम पूज्य गणेश शोभा यात्रा का नगर के लोगों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है

नगर के लोग गणेश जी का पूजन कर आशीर्वाद लेने के लिए आतुर  रहते हैं । फरीदपुर के माननीय विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल के द्वारा शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।इस दौरान फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस का भी विशेष सहयोग रहा शोभा यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close