वांछित अभियुक्त को शहजाद नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रामपुर। मामला जनपद की शहजादनगर थाना क्षेत्र का है जहां पुरैना गांव निवासी सतीश की पत्नी नीरज का कहना है कि वह 22 अगस्त 2024 दिन गुरुवार को धमोरा से दवाई लेने गई थी। दवाई लेकर घर वापस लौटते समय लगभग दिन में 1:30 बजे पीछे से पुराना गांव निवासी युवक मुमतियाज पुत्र नब्बू खां आया
और महिला को घर चलने का बहाना कर कार में बैठा लिया उसके बाद उसे दूसरे रास्ते की ओर लेकर चल दिया। रास्ता बदलने पर नीरज ने पूछा कि तुम मुझे कहां लेकर जा रहे हो तब उसे युवक ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर रख दिया और कहां चुपचाप बैठी रहो कहकर बरेली की ओर अनजान जगह पर ले गया
जहां उसने दो दिन तक कमरे में बंद रखकर महिला के साथ बार-बार बलात्कार किया। उसके बाद 25 अगस्त 2024 दिन रविवार को उसने नीरज को बरेली छोड़ दिया तथा उसे किसी से न कहने की धमकी दी। उसने कहा यदि किसी से कहा तो जान से मार दूंगा।
उसके बाद पीड़ित महिला ने जैसे तैसे घर आकर अपने पति सतीश को सारी बात बताई उसके बाद महिला का पति सतीश अपनी पत्नी नीरज को लेकर थाने गया जहां उसने तहरीर लिखकर पुलिस को दी।
पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 164//24 धारा 351(2) /87/64/127(2) बीएनएस मु0वांछित चल रहे अभि0 मुमतियाज पुत्र नब्बू खां निवासी ग्राम पुरैना थाना शहजादनगर जनपद रामपुर को नेशनल हाईवे स्थित कस्बा
धमोरा के शमशान घाट के सामने रोड पर दिनांक 6 सितंबर 2024 को समय करीब रात 11:30 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को 7 सितंबर 2024 दिन शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश कर भेजा जेल।