राष्ट्रीय सेवायोजना ईकाई के तहत '' राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस'' और ''स्वच्छता ही सेवा'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रीय सेवायोजना ईकाई के तहत '' राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस'' और ''स्वच्छता ही सेवा'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Tuesday, September 24, 2024 | September 24, 2024 Last Updated 2024-09-24T11:24:17Z
    Share
राष्ट्रीय सेवायोजना ईकाई के तहत '' राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस'' और ''स्वच्छता ही सेवा'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बहजोई महाविद्यालय बहजोई में राष्ट्रीय सेवायोजना ईकाई के तहत '' राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस'' और ''स्वच्छता ही सेवा'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महाविद्यालय के पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं ने साफ सफाई करके इस अभियान में अपनी भूमिका निभाई।

 द्वितीय सत्र में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य महोदय डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के बारे में बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के विषय पर प्रकाश डालते हुए

उन्होंने स्वयंसेवियों को बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की शुरुआत इसलिए की गई थी ताकि छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास, नेतृत्व करने की क्षमता और साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक के गुण सीख सकें।

 इसके साथ ही स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने आस-पास साफ-सफाई का कार्य आवश्यक रूप से करना चाहिए तथा साफ-सफाई के प्रति अपने आस-पास रहने वाले लोगों को भी जागरूक करना चाहिए,
 क्योंकि स्वच्छ वातावरण में बीमारियों से सुरक्षा मिलती हैं और स्वच्छ वातावरण में आपके मन और मस्तिष्क में स्वच्छ विचार उत्पन्न होते हैं जो आपके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए

कहा कि अगर हमें स्वस्थ्य रहना हैं तो हमें स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना पड़ेगा तथा साथ ही स्वच्छता के प्रति समाज को भी जागरूक करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवायोजना स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

 वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता गौरव वार्ष्णेय ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना और इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही श्रीनिवास सिंह यादव ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए

और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ भगवान सिंह चौहान, मनोज कुमार यादव, दीप्ति रानी, संजय कुमार, सलोनी रस्तोगी,

पूजा शर्मा, प्रीति शर्मा, श्रीनिवास सिंह यादव, रामतीरथ, नेमपाल सिंह यादव, गौरव वार्ष्णेय, तृप्ति आर्य, भुवनेश कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close