महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज में मनाया हिंदी दिवस
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं। बिल्सी।महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें उन्नति फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। छात्राओं ने अपनी कविताओं ,रचनाओं के माध्यम से कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने की। इस मौके पर डॉक्टर शहाबुद्दीन अली खान, विशाल महार, रत्नेश कुमार, अब्दुल रईस, सुभाष बाबू, सूरजपाल आदि मौजूद रहे।
इधर भूदेवी बाष्णेय इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा,
दीपाली सक्सेना, माधुरी शांखी, मनोज कुमारी, लवी शर्मा, फौजिय शेख एवं दुष्यंत कुमार समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।