पर्युषण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग दिवस मनाया गया।
बहजोई: पर्युषण पर्व के आठवें दिन धर्म के दसलक्षण उत्तम त्याग दिवस की पूजा कर जीवन में त्याग की भावना का विस्तार करने की बात कही गयी।
नगर के मोहल्ला गोलागंज स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में श्री दिगंबर जैन सभा के तत्वाधान में पर्युषण पर्व के अवसर पर धर्म के दसलक्षण उत्तम त्याग धर्म का दिवस मनाया गया व उत्तम त्याग की पूजा की गई
एवं नित्य नियम की पूजाएं भी की गई। इस अवसर पर पंडित चंद्रकुमार जैन शास्त्री ने प्रवचन करते हुए बताया कि सारे परद्रव्यों के मोह को छोड़कर संसार देह और भोगो से विरक्त रहना ही उत्तम त्याग धर्म है। उन्होंने बताया कि त्याग करने से मनुष्य के भीतर सरलता,
अहिंसा व मोह का जाल कम हो जाता है। जिससे प्राणी का जीवन स्वत: ही सुखमय बन जाता है। इस मौके पर आचार्य श्री कल्याण सागर महाराज जी की प्रेरणा से चल रहे अखंड णमोकार महामंत्र का पाठ किया गया। रविवार को शांति धारा के पुण्यार्जक छाया जैन को बनाया गया।
पारुल जैन व साक्षी जैन द्वारा वर्ग पहेली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कराया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय कुमार जैन, अतिशय जैन, सरिता जैन, आकांक्षा जैन, पारुल जैन,राहुल जैन, अंशुल जैन,
शैली जैन, विभोर जैन,अजित प्रकाश जैन, अंकिता जैन, स्वाति जैन, आलोक जैन,प्रेरक जैन, संतोष देवी जैन, प्राची जैन, अक्षत जैन, प्रफुल्ल जैन आदि उपस्थित रहे। संचालन सम्भव जैन ने किया।