संकुल बैठक में बी ई ओ और ए आर पी ने दिए विद्यालय निपुण बनाने के टिप्स
आदर्श शिक्षण योजना का प्रस्तुतिकरण किया गया।
सहसवान तहसील क्षेत्र के मुजरिया में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्रति माह आयोजित होने वाली संकुल बैठकों में विद्यालयों को निपुण बनाने की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला गया।
मुहम्मदपुर उदा न्याय पंचायत की बैठक का आयोजन कंपोजिट स्कूल भमोरी पर किया गया।बैठक का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम के द्वारा किया गया।
बी ई ओ मनोज राम ने शिक्षकों को अपने विद्यालय निपुण बनाने हेतु आगामी योजना बनाकर कार्य किए जाने की बात कही।
पोर्टल पर ब्लॉक के विद्यालयों की प्रगति संतोषजनक प्रदर्शित होने और बच्चो की विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।
मीटिंग में पर्यवेक्षक ए आर पी राजन यादव ने विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर करने के टिप्स दिए।
संकुल मुजरिया की बैठक लहरा असदुल्लापुर में,रियोनाई की रियोनाइ में,खंदक की नगला हरी में मीटिंग का आयोजन किया गया।
ए आर पी राजन यादव,ओमप्रकाश,सोमेंद्र कुमार,जमील अहमद और खालिद कुरैशी ने अलग अलग बैठकों का पर्यवेक्षण किया।
इस अवसर पर राजेंद्र गुलाटी,जीतू माहेश्वरी,शशि मोहन,परवेज अनवर,अजीत सिंह,आदि मौजूद रहे।