विधायक को पत्र भेजकर तहसील मिलक में हो रहे भ्रष्टाचार से कराया अवगत
मिलक। किसान नेता आदेश शंखधार ने मिलक विधायक राजबाला सिंह को पत्र भेजकर तहसील मिलक में व्याप्त भ्रष्टाचार से अवगत कराया है। आदेश शंखधार ने बताया कि तहसील मिलक में कुछ ज़िम्मेदार अधिकारियों द्वारा उत्तर
प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है जो कि उचित नहीं है। 26 जुलाई को तहसील मिलक के एक ज़िम्मेदार अधिकारी सरकारी कार्य से उच्च न्यायालय इलाहाबाद गए हुए थे
ऐसा एक पत्र में बताया गया है और उसी दिनांक में एक अपराधी को ज़मानत दे दी गई थी। ठीक इसी प्रकार से 29 जुलाई को अधिवक्तागण कार्य से विरत रहे और उसी दिन दो महत्वपूर्ण वादों का आदेश ज़ारी कर दिया गया है।
इससे स्पष्ट हो जाता है कि तहसील मिलक में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।