महंत सुरेन्द्र कुमार मिश्रा की पुण्यतिथि पर किया नमन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महंत सुरेन्द्र कुमार मिश्रा की पुण्यतिथि पर किया नमन

Tuesday, September 10, 2024 | September 10, 2024 Last Updated 2024-09-10T14:06:49Z
    Share
महंत सुरेन्द्र कुमार मिश्रा की पुण्यतिथि पर किया नमन
मिलक। श्री बालाजी दरबार समिति रजि.1935 के संस्थापक एवं महंत रहे सुरेन्द्र कुमार मिश्रा की आज पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर श्री बालाजी दरबार समिति शाखा मिलक के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पूज्य महंत की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

 इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जमुना प्रसाद गंगवार ने बताया कि पूज्य महंत सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने हो हमें श्री बालाजी महाराज के दरबार मेंहदीपुर राजस्थान का रास्ता दिखाया था। आज क्षेत्र के लाखों लोगों की श्रद्धा बालाजी महाराज में है

 और प्रत्येक तीन माह में एक बार दर्शन हेतु सैकड़ों भक्त का एक जत्था मेंहदीपुर राजस्थान जाता है तथा श्राद्ध के माह में सात दिनों के लिए भक्तगण दर्शन करने जाते हैं इस बार 23 सितम्बर को पांच सौ भक्तों का एक जत्था मेंहदीपुर राजस्थान जाएगा

जिसकी बापसी 30 सितम्बर को है। जो भी भक्त दर्शन हेतु जाना चाहते हैं वह समिति के किसी पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके महामंत्री आदेश शंखधार, कोषाध्यक्ष बृजपाल सिंह गंगवार, संजय रस्तोगी, राजेश मिश्रा, निकेश रुहेला उर्फ़ निक्कू, विनय रुहेला,


दीपांशु रुहेला, अतुल गुप्ता, मोहित पटेल, आदित्य गंगवार, संजीव श्रीमाली, राजीव गुप्ता, मनोज पाण्डेय, दीपक यादव, सुमित गंगवार, प्रियांशु रस्तोगी, शुभम रस्तोगी, अंकित रुहेला आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close