जनपद में किसानों को बारिश से हुए फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाये प्रशासन:वीरेश शर्मा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनपद में किसानों को बारिश से हुए फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाये प्रशासन:वीरेश शर्मा

Monday, September 23, 2024 | September 23, 2024 Last Updated 2024-09-23T15:37:54Z
    Share
जनपद में किसानों को बारिश से हुए फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाये प्रशासन:वीरेश शर्मा
रामपुर। आज दिनांक 23 सितंबर 2024 दिन सोमवार को भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा के नेतृत्व में लगभग 200 किसान अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए। सभा में जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने कहा कि यदि कोई भी कर्मचारी किसानों की समस्याओं को अनदेखा करेगा


तो किसान आंदोलन करेंगे। अंबेडकर पार्क से किसान नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर सिटी मजिस्ट्रेट रामपुर को अपना तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों की मांग थी-
1- दोबारा भारी वर्षा होने के कारण देश के प्रभावित जनपदों में किसानों को फसल में भारी नुकसान होने के साथ-साथ पशु हानि एवं जनहानि भी हुई है

इसकी क्षति पूर्ति हेतु आकलन कर सभी प्रभावित जनपदों में अति शीघ्र किसानों को राहत प्रदान की जाए। इसके साथ ही जनपद में हर घर जल मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे काम की धज्जियां उड़ाई जा रही है कहीं सड़क खोद कर डाल दी है


तो कहीं टंकी का मंड बना दिया गया है। इसके अलावा कहीं तो ठेकेदार काम छोड़कर ही भाग गए हैं ऐसी स्थिति में गांव में खुदी नालियों के कारण लोगों का जीना दुश्वार है ऐसी स्थिति में जांच कराई जाए और कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। जैसा की गांवों में 90 प्रतिशत किसान निवास करते हैं।

 किसानों के लिए सही पानी पीने को नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण बीमारी बहुत हो रही है इस ओर बहुत जल्द ध्यान केंद्रित किया जाए। 
2- मंडी समितियों में किसानों से गर्दा के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। किसान अपना अनाज मंडी में जब लेकर आता है तो मंडी समिति को शुल्क देता है

इस स्थिति में जब किसी आढ़ती का पैसा कहीं फस जाता है तो किसान की कोई जिम्मेदारी नहीं है। किसान मंडी समिति को शुल्क देता है मंडी समिति का यह फर्ज बनता है

 कि उसकी जिम्मेदारी स्वयं उठाये ऐसा कोई नियम बनाए जिससे किसान सुरक्षित रहे। किसान को उसकी फसल का नगद पैसा दिया जाए। इसके अलावा किसानों के साथ घटतोली का कार्य भी समितियां द्वारा किया जा रहा है प्रशासन को और भी ध्यान केंद्रित किया जाए ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close