गणेश चतुर्थी के पव्र पर गाजे -बाजे और आकर्षक झांकियों के संग निकाली शोभा यात्रा
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं बगरैन। कस्बे में आज शनिवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सुसज्जित देव झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही धार्मिक गणेश जी की शोभायात्रा में शामिल बाहर से आए ब्रास बैंड के साथ संगीत कलाकारों ने अपनी धुनों से लोगों का मंत्र मुग्ध कर दिया ।यह शोभायात्रा पंडित प्रिंस देव शर्मा जी के आवास से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मुख्य मार्गो से होती हुई पंडित प्रिंस देव शर्मा जी के आवास पर जाकर समापन किया गया ।शोभा यात्रा में जगह-जगह झांकियों पर गुलाल व पुष्प वर्षा की गई। इस शोभायात्रा में बाहर से आए कलाकारों में जैसे मां काली अखाड़ा विराट स्वरूप, भगवान शिव अघोरी झांकी, नासिक ढोल, गणेश झांकी, पंचमुखी हनुमान जी झांकी, महिषासुर वध झांकी इस शोभायात्रा में मां काली का जोरदार अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्य क्रम को संपन्न कराने में चौकी इंचार्ज सुपेंद्र मलिक ने अपने समस्त दल -बल के साथ काफी सहयोग किया। इस शोभायात्रा में कस्बे के डॉक्टर दयाराम, प्रिंस देव शर्मा ,राहुल देव शर्मा, रत्नेश सुमन, मुकेश कश्यप, ऋतिक देव शर्मा, विनोद शर्मा, संजय भारद्वाज, सुनील सर्राफ,होमेद देव शर्मा, आदि सैकड़ो की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।