विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति प्रखंड उझानी, जिला बदायूं के तत्वाधान में अहलियाबाई होलकर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति प्रखंड उझानी, जिला बदायूं के तत्वाधान में अहलियाबाई होलकर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Saturday, September 28, 2024 | September 28, 2024 Last Updated 2024-09-28T14:35:02Z
    Share
विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति प्रखंड उझानी, जिला बदायूं के तत्वाधान में अहलियाबाई होलकर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
उझानी :- आज दिनांक *28/9/24* दिन शनिवार को विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति प्रखंड उझानी, जिला बदायूं के तत्वाधान में आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज उझानी के सभागार में माता अहिल्याबाई होलकर का जन्मोत्सव कार्यक्रम किया गया

 जिसमें उझानी शहर व आसपास के गांव की महिलाओं व लड़कियों ने प्रतिभाग किया l कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके अचार पद्धति से से किया गया कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती आरती यादव, प्रधानाध्यापिका आदर्श शिक्षा

 निकेतन इंटर कॉलेज उझानी रही ,मुख्य वक्ता श्रीमती प्रियदर्शिनी भारद्वाज, प्रख्यात लेखिका ने माता अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन संघर्ष के विषय में जानकारी दी साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया l
मुख्य अतिथि श्रीमती वीरू अग्रवाल जी एवं साध्वी समाज सेविका कुमारी मृदुल सक्सेना जी ने वीरांगनाओं का उदाहरण देते हुए सभी नारियों को समाज एवं धर्म के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा संस्कार भारती की नगर संयोजिका

 श्रीमती सुनीती अग्रवाल जी ने नारी सशक्तिकरण पर अपनी कविता का पाठ किया जिसके माध्यम से उन्होंने लड़कियों को समाज मे धर्म के लिए कार्य करने हेतु अपने आप को मजबूत बनने का आहवाहन किया l


श्रीमती महेशा सिंह उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद बदायूं ने बालिकाओं की शिक्षा एवं उनके सशक्तिकरण पर बल देते हुए प्रेरित किया तथा लव जिहाद अपने विचार रखे l कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती किरण सिंह विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति विभाग संयोजिका बरेली

 विभाग बरेली ने लव जिहाद पर बोलते हुए बालिकाओं को सचेत कर और धर्म तथा अपने संस्कारों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया माताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती किरन सिंह ने कहा कि बालिकाओं को अपने पूर्वजों योद्धाओं वीरांगनाओं के बारे में जानकारी दें

जिससे उनमें वीरता और सशक्तिकरण का संचार हो जिससे वह किसी भी मुसीबत का सामना करने में सक्षम हो l माता अहिल्या बाई का उदाहरण देते हुए उनके बारे में बताया गया ।
विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति की नगर संयोजिका श्रीमती रजनीश कुमारी जी ने अहिल्या बाई के जीवन पर संक्षिप्त परिचय दिया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रेमलता गुप्ता जी ने किया कार्यक्रम में पुष्पा अरुणा ब्रजेश पूनम शीतल , आदि 300 की संख्या की महिलाएं मौजूद रहीं
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close