डीएम ने की आधार केदो के संबंध में बैठक
नवीन आधार कार्ड बनवाने व संशोधन के लिए 21 बीआरसी केंद्र, 6 बैंक शाखों, 9 उप डाकघर व 84 ग्रामीण डाकघर में आधार कार्ड केंद्र संचालित
जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आधार कार्ड की बैठक आहूत की गयी। शिक्षा विभाग में प्रत्येक विकास खण्ड में बी०आर०सी० केन्द्र दहगवां, नगर क्षेत्र बदायूँ, आसफपुर, कादरचौक, उसावां, बिसौली, उझानी, जगत, अम्बियापुर, म्याऊँ, समरेर,
सालारपुर, सहसवान व दातागंज कुल 21 केन्द्र क्रियाशील हैं। जनपद की विभिन्न बैंक शाखाओं में इण्यिन बैंक मुख्य शाखा बदायूँ, पंजाब नेशनल बैंक मुख्य शाखा बदायूँ, भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा बदायूँ, पंजाब नेशनल बैंक कछला,
बैंक आफ बड़ौदा मुख्य शाखा बदायूँ एवं पंजाब नेशनल बैंक उसांवा कुल 06 आधार केन्द्र क्रियाशील हैं। ड़ाक विभाग में 09 उप डाकघर में आधार केन्द्र क्रियाशील हैं
तथा 84 ग्रामीण डाकघर में 0-5 वर्ष के बच्चो के आधार कार्ड बनाये जाते हैं तथा अन्य लोगों के आधार कार्ड के मोबाइल नम्बर व ई-मेल आई डी अपडेट की जाती है।
उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों को सूचित करते हुए बताया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में संचालित किसी आधार कार्ड केन्द्र पर नवीन आधार कार्ड बनवाने एवं संशोधन करा सकते हैं।