बदायूं के स्वयंसेवक श्री रिंकू यादव एव स्वामी विवेकानंद युवा मंडल बादल के सहयोग से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं के स्वयंसेवक श्री रिंकू यादव एव स्वामी विवेकानंद युवा मंडल बादल के सहयोग से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाया

Sunday, September 22, 2024 | September 22, 2024 Last Updated 2024-09-22T10:57:13Z
    Share
बदायूं, उत्तर प्रदेश – माईभारत संगठन और नेहरू युवा केंद्र (एनवाईके) बदायूं के स्वयंसेवक श्री रिंकू यादव एव स्वामी विवेकानंद युवा मंडल बादल के सहयोग से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाया गया।
 यह 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान जिसका उद्देश्य प्लास्टिक कचरे को समाप्त करना है इस अभियान का नेतृत्व एनवाईके बदायूं के जिला युवा अधिकारी श्री माहे आलम के निर्देशन में लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक संजीव कुमार श्रीवास्तव कर रहे है
पंडित जवाहरलाल नेहरू जिला पंचायत इंटर कॉलेज कुंवरगांव में सफाई अभियान चलाया गया,जहां स्वयंसेवकों/छात्र-छात्रा ने प्लास्टिक कचरे, विशेष रूप से हानिकारक माइक्रोप्लास्टिक्स, को हटाने के लिए सक्रिय रूप से काम किया अभियान के दौरान स्वयंसेवकों को माइक्रोप्लास्टिक्स के खतरों के बारे में बताया गया जो पर्यावरणीय गिरावट और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे पैदा करते हैं ।स्वच्छता अभियान में रिंकू यादव, सुरजीत, राहुल कुमार, राजकुमार शर्मा, रामू सिंह ,सुमित और रवि कुमार जैसे प्रमुख स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इनके प्रयासों से सार्वजनिक स्थलों की सफाई और प्लास्टिक उपयोग को कम करने की जागरूकता बढ़ी 


CLOSE ADS
CLOSE ADS
close