डीएम ने की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के संबंध में बैठक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम ने की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के संबंध में बैठक

Friday, September 6, 2024 | September 06, 2024 Last Updated 2024-09-06T13:29:03Z
    Share
डीएम ने की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के संबंध में बैठक
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद ।बदायूं।जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए

रोस्टर के अनुसार जनपद में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा उन्होंने निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण कराने तथा क्षेत्र का निरंतर भ्रमण करने के लिए


 कहा उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठक में आए जिलाधिकारी ने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि जर्जर तारों को बदलवाने बिजनेस प्लान आरडीएसएस (पुर्नविकसित वितरण क्षेत्र योजना) प्रोग्रेस सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

 की आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए उनके संज्ञान में आया कि जनपद के सभी आईटीआई में विद्युत भार ऋवृद्धि होगी इसके लिए विद्युत विभाग को धनराशि भी प्राप्त हो गई है

अधीक्षण अभियंता विद्युत अखिलेश कुमार ने बताया कि जनपद में चार नए विद्युत उपकेंद्र पांच पांच एमबीए क्षमता के बनाए जाने हैं यह उपकेंद्र सैजनी अनुगुईया मौसमपुर मझारा व सराह बरोलिया में बनाए जाने हैं

जिनमें से अनुगुईया में कार्य प्रारंभ हो गया है जनपद में कुल 56 विद्युत उपकेंद्र है तथा 07 औद्योगिक फीडर हैं अधीक्षण अभियंता विद्युत अखिलेश कुमार ने बताया कि जनपद में 12 विद्युत उपखंड हैं

जिनमें से शासन के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक उपखंड में तीन-तीन फीडर जिसमें लाइन लॉस ज्यादा है को चिन्हित करते हुए वहां पर प्रवर्तन आदि की कार्रवाई कर लाइन लास में कमी

 लाई जाए जिसके क्रम में जनपद में सर्वाधिक लाइन लास वाले 36 फीडरों को चिन्हित किया गया है जिसमें कार्रवाई की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close