बारिश और तेज हवा से किसान की गिरी फसल,

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बारिश और तेज हवा से किसान की गिरी फसल,

Saturday, September 14, 2024 | September 14, 2024 Last Updated 2024-09-14T07:31:37Z
    Share

बारिश और तेज हवा से गिरी फसल
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं। बगरैन।जिले में लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता की लकीरें बढ़ रही है। बरसात के साथ ही चली तेज हवा ने धान की फसल को खेतों में बिछा दिया है।

बरसात इतनी हुई की खेत लबालब पानी से भर गए हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश और हवा के चलते धान के पौधा गिर गए हैं। हालांकि फसलों को पानी की जरूरत थी लेकिन लगातार हो रही

 बारिश ने किसानों की फसलों को चौपट कर दिया है। धान के अलावा शिमला मिर्च की फसल बारिश के पानी में डूब गई है। शिमला मिर्च की इसी महीने रोपाई हुई थी। इससे उन पर भी ज्यादा प्रभाव देखने के लिए मिला है।

 वहीं जिला कृषि अधिकारी डी के सिंह ने कहा कि अब उम्मीद है मौसम खुल जाएगा। कोशिश रहे की खेतों में पानी न भरने दिया जाए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close