ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन संगठन की बैठक का आयोजन।
संभल/चंदौसी। तहसील क्षेत्र के विकासखंड बनिया खेड़ा की ग्राम पंचायत रतनपुर खुर्द में शुक्रवार को ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन संगठन की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस संगठन के संभल जिलाअध्यक्ष वीरेश कुमार ने सभी पत्रकारों
को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर बल देते हुए कहा कि सभी को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए। यदि किसी संगठन के कार्यकर्ता पर कोई आंच आती है तो सभी को मिलकर इसका समाधान करना चाहिए। एकता में ही शक्ति है
यदि एकता नहीं होगी तो बिखर जाओगे और बिखरापन कमजोरी का प्रतीक है इसलिए सभी को एक राय, एक मत होकर निर्णय लेना चाहिए। इसी क्रम में संगठन के सदस्य और सलाहकार राजेश कुमार ने कहा कि संगठन तभी कामयाब होता है जब सभी साथियों के विचारों में एकरूपता और एकाग्रता हो। हो सकता है
कि किसी तथ्य को लेकर इस संगठन के सभी सदस्यों के अपने निजी विचार भिन्न भिन्न हो, मगर जब किसी साथी पर कोई मुसीबत आती है तो ऐसी स्थिति में सभी को उसकी मदद करनी चाहिए। यदि कोई संगठन का साथी किसी दिक्कत में आता है
तो अन्य सदस्यों को बहाने बाजी न करके अविलंब उसकी सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए यही संगठन की मजबूती और स्थायित्व का मूल मंत्र है। इस प्रकार संगठन के सभी साथियों ने अपने अपने विचार प्रकट किए।
इस सभा में संभल जिला अध्यक्ष वीरेश कुमार, विकास गुप्ता, अशोक कुमार, जरीफ अहमद, रिंकू चौहान, राजकुमार दिवाकर, रामप्रकाश यादव, जुगल किशोर शर्मा, योगेश राघव, विकास श्रीवास्तव, तोहिद खां, शिवम् भरद्वाज, संदीप कुमार(गुनगुन) , सौरभ मिश्रा, सुधीर शर्मा आदि संगठन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।