गायों का कराया गया टीकाकरण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गायों का कराया गया टीकाकरण

Wednesday, September 25, 2024 | September 25, 2024 Last Updated 2024-09-25T11:19:47Z
    Share
गायों का कराया गया टीकाकरण
*नेशनल 24 लाइव न्यूज़* चंदौसी। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ चंदौसी सखी सहेली के तत्वाधान में श्री सनातन धर्म गौशाला चंदौसी में गौवंशीय पशुओं का टीकाकरण कराया गया। जिससे उन्हें संक्रामक रोगों से बचाया जा सके।

कार्यक्रम लोगों से शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्षा लता बाष्णेय द्वारा फीता काटकर किया गया। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र व सहायक मुन्नालाल द्वारा गायों
को लम्पी स्किन डिसीज से बचाव हेतु 200 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि इस रोग में पशुओं के शरीर में गांठे पड़ जाती हैं। जिससे यह बीमारी अन्य गोवंशीयों में भी फैलने की आशंका रहती है। यह रोग इतना भयानक होता है

कि यदि पशुओं का टीकाकरण नहीं कराया जाए तो उनकी मौत भी हो जाती है। इस रोग से बचाव के लिए गौवंशीय का टीकाकरण करना बहुत जरूरी है। ग्रुप की सदस्यों द्वारा गायों का टीकाकरण कराने के उपरांत गायों को कैल्शियम दी गई।


 तथा हरा चारा खिलाया गया। इस दौरान सीमा वर्मा, अंजू राजपूत, रीता बुदियाल, सरोज शर्मा, गीता, दीप्ति दुबे, पुष्पा वर्मा, सरोज बाष्णेय, कंचन बाला, नीरू गोयल, रेखा, गीता ग्रोवर, मुन्नी देवी सक्सेना आदि का सहयोग रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close