सभी लोगों को भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं।बिल्सी।नगर के ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में सिद्ध पीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री रामचन्दाचार्य जी महाराज ने कहा।
कि कलयुग में भागवत कथा का बहुत बड़ा महत्व है। कथा वाचक ने कहा सभी लोगों को अपने जीवन में भागवत कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए। जो भी मनुष्य इस कथा को सुनता है।
वह भवसागर से मुक्त होकर के मोक्ष को प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर बढ़े अत्याचार को समाप्त करने के लिए हमेशा भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं।
भगवान श्री कृष्ण ने भी धर्म की स्थापना के लिए अवतरित हुए थे। उन्होंने विभिन्न लीलाओं के माध्यम से जनमानस को संदेश भी दिया।
उन्होंने संसार को यहां संदेश दिया कि जो धर्म का पालन नहीं करता मैं चाहे कितना भी पराक्रमी क्यों ना हो उसका एक दिन विनाश हो जाता है। भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को देखकर कोई उनके योगेश्वर होने का अंदाजा भी नहीं लगा
सकता था। इस मौके पर बालाजी धाम के प्रधान महंत मटरूमल शर्मा महाराज, शांति देवी शर्मा, प्रदीप शर्मा ,संजीव शर्मा, यश भारद्वाज, आचार्य हरिओम शर्मा, राजीव शर्मा, नरेंद्र गरल, दीपक माहेश्वरी,
चारु सोमानी, डॉक्टर राजा बाबू बाष्णेय, विशाल, भारत स्वतंत्र राठी, सुनील माहेश्वरी, बनवारी लाल शर्मा, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, आशीष वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।