हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर कर चार किसान झुलसे
रामपुर। मामला जनपद के स्वार थाना क्षेत्र का है जहां आज बुधवार की सुबह खाद डालने गए मजदूर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए, जहां घटना को देख एकत्रित हुए ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया।
आपको बता दें कि क्षेत्र के लच्छीवाला गांव में सुबह किसान और मजदूर ट्रैक्टर ट्राली में खाद रखकर खेत में डालने पहुंचे। खेत में पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली से खाद उतरते समय ट्रैक्टर ट्राली
खेत से होकर गुजर रही हाई टेंशन लाइन के लटक रहे जर्जर तारों से टकरा गई जिससे ट्राली में करंट फैल गया। खाद उतार रहे चारों मजदूर करंट से झुलस गए।
चीख पुकार सुनकर खेतों के आसपास कम कर रहे गांव के और किसानों ने पहुंचकर चारों मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया
जहां चिकित्सकों ने दो मजदूर बालवीर और कृष्ण अवतार को गंभीर अवस्था में देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।