जैन समाज में उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ पर्युषण महापर्व

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जैन समाज में उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ पर्युषण महापर्व

Monday, September 9, 2024 | September 09, 2024 Last Updated 2024-09-09T11:38:00Z
    Share
जैन समाज में उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ पर्युषण महापर्व
बहजोई: जैन समाज के संयम,त्याग एवं आत्मशुद्धि के महोत्सव पर्युषण पर्व पर धर्म के दसलक्षण की पूजन विधान से विश्वमंगल की कामना की गई।

गोलागंज स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार से प्रारंभ हुए 11 दिवसीय पर्युषण महापर्व पर उत्तम क्षमा एवं दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की विधि विधान पूर्वक पूजन ललितपुर से पधारे डॉ. चंद्र कुमार शास्त्री के नेतृत्व में की गयी

एवं प्रात: कालीन सत्र में जैन सभा के अध्यक्ष सुनील जैन, महामंत्री सम्भव जैन, कोषाध्यक्ष मीतेश जैन,अंशुल जैन आढ़ती, मोहित जैन एडवोकेट, आलोक जैन,

राहुल जैन, पारस जैन आदि ने जिनेंद्र भगवान का अभिषेक श्री जी की शांति धारा के उपरांत चौबीस तीर्थंकर एवं दसलक्षण धर्म का अष्ट द्रव्य द्वारा पूजन किया गया। सांय कालीन सत्र में सामूहिक संगीतमय आरती,

णमोकार महामंत्र के पाठ के उपरांत डॉ चन्द्र कुमार जैन शास्त्री ने शास्त्र स्वाध्याय करते हुए प्रमुख वक्त के रूप में कहा कि मनुष्य अहंकार के वशीभूत होकर अपने मान की खातिर अनेक अच्छे बुरे कार्य करता है।

जब तक मान कषाय रहेगा तब तक मार्दव धर्म को प्राप्त नहीं कर सकते। इसके उपरांत सांस्कृतिक मंत्री अंशुल जैन द्वारा भजन एवं धार्मिक तंबोला, प्रश्न मंच आदि प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय कुमार जैन, संरक्षक राजेन्द्र जैन,

सुनील जैन, सम्भव जैन,मीतेश जैन, छाया जैन, संतोष देवी जैन, अभिलाषा, जैन, अर्चना जैन, सपना जैन, रंजना जैन, स्वाति जैन, रंजना जैन,

 अभिलाषा जैन सहित पुरुष एवं महिला समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन की अध्यक्षता सुनील कुमार जैन व संचालन महामंत्री सम्भव जैन ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close