करेंगी में हुआ :श्री कृष्ण लीला का वर्णन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

करेंगी में हुआ :श्री कृष्ण लीला का वर्णन

Tuesday, September 10, 2024 | September 10, 2024 Last Updated 2024-09-10T08:30:45Z
    Share
करेंगी में हुआ :श्री कृष्ण लीला का वर्णन
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद ।बदायूं।बगरैन। कस्बे के समीपवर्ती गांव करेंगी के प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचक चेतन देव पाठक ने भगवान श्री कृष्ण की माखन चोरी और गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई।

 कथावाचक ने कहा कि बालक कृष्ण बाल लीलाओं से सभी का मन मोह लेते थे ।उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण माखन चुरा लेते थे गोपियों को बुरा नहीं लगता था वे तो उनके बार-बार दर्शन को व्याकुल होकर

माता यशोदा के पास शिकायत को पहुंच जाती थी। उन्होंने बताया कि आस्था और विश्वास के साथ भगवत प्राप्ति आवश्यक होती है।भगवत प्राप्ति के लिए निश्चय और परिश्रम भी जरूरी है।

कथा सुनने वालों में रितेश चौहान, शिवम चौहान, दीपक चौहान, सुरेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, विशाल सिंह ,शिवम कठेरिया आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close