"स्वछता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत"
जिला गंगा समिति बदायूँ तत्वावधान मे नगर पंचायत कछला बदायूं में कार्यक्रम का आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कछला श्री जगदीश सिंह लोनिया चौहान एवं गंगा आरती संचालक भागीरथी घाट कछला श्री नीरज शर्मा ने किया कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन कछला श्री जगदीश सिंह लोनिया चौहान जी ने कहा
कि मैं भागीरथी घाट कछला को स्वच्छ रखने में हर संभव प्रयास कर रहा हूं एवं हम सब को मिलकर भारत को स्वच्छ बनाना होगा
कार्यक्रम में गंगा आरती संचालक श्री नीरज शर्मा ने कहा कि हमें भारत को स्वच्छ बनाने में सबसे पहले खुद की सोच बदलनी पड़ेगी तब हमारा भारत स्वच्छ बन सकेगा कार्यक्रम में डी पी ओ नमामि गंगे श्री अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी को ख़ुद से शुरूआत करनी होगी
हमारा घर,हमारा गांव, से शुरुआत कर स्वच्छ रहने की आदतें डालनी होगी
नगर पंचायत कछला बदायूँ में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन हुआ जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में मधु कुमारी प्रथम, प्रियांशी मिश्रा ग्रुप द्वितीय,
और ईशानी ग्रुप तृतीय,एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रीती प्रथम, रिंकी द्वितीय, अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह लोनिया चौहान ने की कार्यक्रम में राधे लाल इंटर कॉलेज कछला से श्री मती आरती ,
श्री आशुतोष शर्मा, महागंगा आरती गंगा ने कार्यक्रम का सफल संचालक श्री नीरज शर्मा श्री कैलाशघाम साधना केंद्र भागीरथी घाट पश्चिम कछला से श्रीमती मधु सक्सेना जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाईड) पूर्वी सक्सेना समेत नगर पंचायत कछला का स्टाफ मौजूद रहा
कार्यक्रम
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह लोनिया चौहान एवं विशिष्ट अतिथि महागंगा आरती संचालक श्री नीरज शर्मा ने विजेताओं को प्रतिभागियों को शील्ड और प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम का सफल संचालन संचित सक्सेना ने किया