पाइल्स का ऑपरेशन करने के बाद युवक की हालत बिगड़ी, मौत बिल्सी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पाइल्स का ऑपरेशन करने के बाद युवक की हालत बिगड़ी, मौत बिल्सी

Saturday, September 28, 2024 | September 28, 2024 Last Updated 2024-09-28T07:05:29Z
    Share
पाइल्स का ऑपरेशन करने के बाद युवक की हालत बिगड़ी, मौत बिल्सी 
बिल्सी। पाइल्स का ऑपरेशन करने के बाद एक युवक की हालत बिगड़ गई और शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा गया।

 युवक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर झोलाछाप पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


मामला थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली का है। शुक्रवार को पुलिस को दी गई तहरीर में रवीना पत्नी इदरीश ने कहा है कि उसके पति को पाइल्स की बीमारी थी। गांव के ही एक झोलाछाप को दिखाया गया।

उसने 22 सितंबर को अपने घर ले जाकर पति इदरीश (40) का पाइल्स का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद उसके पति के लगातार खून आता रहा और उनकी हालत दिनों दिन बिगड़ती गई। शुक्रवार सुबह इदरीश की मौत हो गई। इदरीश की मौत के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

रवीना का कहना है कि डॉक्टर के गलत इलाज से पति की मौत हुई है। उसने झोलाछाप के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस उनके घर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दरोगा इंतजार हुसैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close