क्षमावाणी पर्व मनाकर भारतीय संस्कृति के प्रसार को करायी प्रतियोगिता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

क्षमावाणी पर्व मनाकर भारतीय संस्कृति के प्रसार को करायी प्रतियोगिता

Saturday, September 28, 2024 | September 28, 2024 Last Updated 2024-09-28T13:27:00Z
    Share
क्षमावाणी पर्व मनाकर भारतीय संस्कृति के प्रसार को करायी प्रतियोगिता

बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास ने कराया आयोजन।
पुरस्कार पाकर प्रफुल्लित हुए लोग।
बहजोई: बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास द्वारा क्षमा वाणी पर्व के उपलक्ष में अंकों की करामात प्रतियोगिता का आयोजन कर भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने एवं उसका विस्तार करने की अपील की गई।
नगर के मोहल्ला गोलागंज से श्री दिगंबर जैन मंदिर बहजोई में बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास द्वारा क्षमावाणी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिनेंद्र भगवान के सम्मुख सामूहिक आरती एवं णमोकार महामंत्र के पाठ के साथ किया गया।

इस अवसर पर बीएमबीएल जैन सेवा न्यास के अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति पूरे विश्व में अलौकिक और अनूठी है, भगवान ऋषभदेव के पुत्र भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारत रखा गया,


 भगवान ऋषभदेव से लेकर भगवान महावीर स्वामी ने जन-जन को एक दूसरे के कल्याण करने के भाव को जागृत किया, देश और विदेश में शांति और अहिंसा कायम रहे ऐसा सबको प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर जैन सेवा न्यास द्वारा अंको की करामात प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनी सर्वप्रथम तीन टीम सम्यक दर्शन,


समय ज्ञान, सम्यक चारित्र का गठन किया गया और टीमों का एक-एक कप्तान भी सुनिश्चित किया गया प्रतियोगिता में प्रश्नों के उत्तर केवल अंकों में ही देने थे, सभी प्रतिभागियों को एक-एक नंबर जारी किया गया था और प्रतिभागियों द्वारा अपने-अपने अंको को जोड़कर प्रश्नों का उत्तर दिया जा रहा था। सभी ने प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया

 अंत में प्रतियोगिता का परिणाम संभव जैन ने घोषित करते हुए बताया की सम्यक दर्शन टीम प्रथम स्थान पर जबकि सम्यक ज्ञान टीम दूसरे स्थान पर एवं सम्यक चारित्र टीम तीसरे स्थान पर रही प्रत्येक टीम में कुल 10-10 प्रतिभागी रहे प्रथम टीम के कप्तान अंशुल

 जैन द्वितीय टीम की कप्तान साक्षी जैन एवं तृतीय टीम के कप्तान विभोर जैन रहे। प्रतियोगिता के उपरांत तीनों टीमों के सभी प्रतिभागियों को न्यास की ओर से पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ-साथ उपस्थित अन्य सभी लोगों के लिए भी सरप्राइज प्रश्नों के माध्यम से पुरस्कृत किया गया।


 इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष पवन जैन, सचिव नमन जैन, अमन जैन एडवोकेट एवं संभव जैन ने प्रतियोगिता का संचालन किया। इस अवसर पर न्यास के संरक्षक संजय कुमार, कोषाध्यक्ष अलका जैन, प्रिया जैन, राशि जैन, श्री दिगंबर जैन सभा बहजोई के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन,

 उपाध्यक्ष संजय कुमार जैन, संरक्षक राजेंद्र कुमार जैन, कोषाध्यक्ष मितेश जैन, चंद्र प्रकाश जैन, आलोक जैन, राहुल जैन, शुभम जैन, छाया जैन, स्वाति जैन, संतोष देवी जैन, रंजना जैन, सरिता जैन, वीना जैन, अभिलाषा जैन, पारुल जैन, नीलम जैन, प्राची जैन, अक्षत जैन आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close