बैंक खाते में बिना एनपीसीआई मैपिंग के नहीं मिलेगी पेंशन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बैंक खाते में बिना एनपीसीआई मैपिंग के नहीं मिलेगी पेंशन

Saturday, September 21, 2024 | September 21, 2024 Last Updated 2024-09-21T13:49:08Z
    Share
बैंक खाते में बिना एनपीसीआई मैपिंग के नहीं मिलेगी पेंशन
बदायूँ 21 सितम्बर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जनपद बदायूँ के समस्त दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन के लाभार्थियों को सूचित करते हुए बताया

 कि दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन की आगामी किश्त (माह जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर, 2024) का भुगतान आधार बेस्ड पेमेण्ट प्रणाली के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में किया जायेगा।

 सभी दिव्यांगजन अपने बैंक से सम्पर्क कर दिव्यांग पेंशन सम्बन्धी बैंक खाते में एन०पी०सी०आई० (नेशनल पेंमेंट कॉपरेशन ऑफ इन्डिया) मैपिग की प्रक्रिया को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।


उन्होंने बताया कि बैंक खाते में एन०पी०सी०आई० मैपिग की प्रक्रिया पूर्ण न कराये जाने की स्थिति में उनकी आगामी पेंशन की धनराशि खाते में अन्तरित किया जाना सम्भव नहीं हो सकेगा। उक्त माह के अन्त तक दिव्यांग पेंशन की दूसरी किश्त जाने की संभावना है

 जिन दिव्यांग पेंशनर्स की एन०पी०सी०आई० मैपिंग उस समय तक नही होगी उनकी पेंशन प्रेषित नही हो पायेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे दिव्यांग पेंशनर्स जिनकी

 एन०पी०सी०आई० मैपिंग नहीं हुयी है सम्बन्धित बैंक से संपर्क कर एन०पी०सी०आई० मैपिंग कराना सुनिश्चित करें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close