मोबाइल चोर ने चुराया मोबाइल नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को सोपी।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासी रिजवान अली ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है की सुबह 4: बजे अपने घर पर सो रहा था
तकिया के नीचे मोबाइल एवं 35800 रुपए रखे हुए थे जिसे अज्ञात चोर चुरा कर ले गया पीड़ित ने काफी मोबाइल की तलाश की लेकिन चोर ने मोबाइल बंद नहीं किया था और बराबर उस पर घंटी जा रही थी
काफी तलाशने के बाद मोबाइल तहसील रोड स्थित मस्जिद के नीचे मोबाइल ठीक करने वाले के यहां से पीड़ित ने बरामद किया और कोतवाली पुलिस को अवगत करा दिया कि मेरा मोबाइल मस्जिद की दुकान पर है
वहां पर पुलिस ने पहुंचकर दुकानदार से मोबाइल लेकर पीड़ित को दिलवा दिया अब सवाल उठता है जिस जगह से चोरी का माल बरामद हो वही चोर कहलाता है
लोगों ने बताया इस दुकान पर हर प्रकार के मोबाइलों का लॉक तोड़ने का काम जोरो से चल रहा है बरहाल चोर अभी पुलिस की पकड़ से दूर है पीड़ित के 35800 अभी तक नहीं मिल सके हैं।