नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूंजिले भर में दो दिन से उमस से लोगों को बहाल कर रखा है। हालत यह है कि लोग उमस की वजह से घरों में कैद हो गए हैं। सोमवार को दिन भर लोग पसीना बहाते नजर आए।
जिले में पिछले दिनों तेज बारिश हुई थी। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली थी। साथ ही मौसम में ठंडक आ गई थी। सितंबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है लोगों को लग रहा था कि अब मौसम गुलाबी हो जाएगा।
18 सितंबर को जिले का अधिकतम तापमान 28.1 और न्यूनतम 24.5 रिकॉर्ड किया गया ।जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 35;1 और न्यूनतम 27;1 रिकॉर्ड रहा। हालत यह है
कि पांच दिन में तापमान में 7:30 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो गई है।आशिवन( कुंवार) में पड़ रही गर्मी इस बार वैशाख जैसा एहसास करा रही है।
सोमवार को सूरज की तपिश व उमस से लोग बेहाल रहे। मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर गौतम ने बताया कि अभी कुछ और दिन उमस से राहत की उम्मीद नहीं है।