राष्ट्रीय आविष्कार अभियान ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विकास क्षेत्र दहगवा में शनिवार को शिव लता इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पूरे विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक एवं समविलियन विद्यालयों से छात्रों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में प्रत्येक विद्यालय से 3 बच्चों तथा कुल 138 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। जिसमें से 27 बच्चें द्वितीय चरण में पहुंचे। प्रथम चरण की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चे द्वितीय चरण में साक्षात्कार परीक्षा में सम्मिलित हुए।
जिसमें से सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों विष्णु,आरती,सानिया रहमान,राधा,साधना जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में मॉडल बनाकर प्रतिभाग करेंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 छात्रों एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में चयनित छात्रों/छात्राओं को शैक्षिक टूर में वैज्ञानिक एवं ऐतिहासिक स्थान पर भ्रमण का अवसर भी प्राप्त होगा। खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी द्वारा पूरी परीक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया।
प्रतियोगिता को सफल वनाने में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दामोदर सिंह, एआरपी रमेश चंद्र, धर्मपाल,संजीव सक्सेना,
जीवन बाबू एवं शिक्षको मोहित कुमार,श्वेता,निहाल अख्तर, आदिल खान,शीतल सिरोही,अंकित मलिक,आशीष गुप्ता,रूपेश कुमार, सरताज,मोहम्मद सलीम,राजीव भटनागर आदि का योगदान रहा।