शिवसेना का गरीब परिवारों की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन
गरीबों की आवाज बुलंद करने के लिए, शिवसेना मैदान में,
मेरठ शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकर मेरठ इकाई डूडा कार्यालय में गरीबों से हुए खिलवाड़ के विरोध में, महानगर प्रमुख मोहित त्यागी, के नेतृत्व में कलेक्टर पर प्रदर्शन करते हुए, जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया,
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा, सन 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना लागू करते हुए कहा गया कि, सन 2022 तक सभी गरीबों को पक्के आवास उपलब्ध कराए
जाएंगे, जिसके तहत डूडा कार्यालय को आवेदन लेकर योजना को पूर्ण करने का आदेश था लेकिन डूडा कार्यालय द्वारा गरीबों से खिलवाड़ करते हुए, संपन्न वर्ग अपात्र को पक्के पर आवंटित कर दिए गए,
और झोपड़पट्टी में रहने वाले गरीब परिवारों को आवेदन फॉर्म भरने के बाद भी आज तक पक्के मकान आवंटित नहीं किए गए, और इस तरह से मेरठ डूडा कार्यालय के कारण झोपड़पट्टी नगरी बनता जा रहा है, शिवसेना मांग करती है कि, मेरठ को झोपड़पट्टी मुक्त करके झोपड़पट्टी में रहने सभी गरीब परिवारों को पक्के घर आवंटित किए जाएं,
प्रदर्शन करने वालों में मास्टर अजीज, कमल प्रजापति, यासीन खान, पूजा सिंघल, राम सिंह यादव, नईमुद्दीन, जसवीर सिंह अजीत सिंह, शाहनेआलम, आदित्य यादव, गीत, सरिता, गंगाराम, महेश, इरशाद खान, अमित कनौजिया, भारत, बिरजू, राजकुमार, गीता, इरशाद, शैहेन्दर तोमर आदि सैकड़ो शिव सैनिक शामिल रहे