बरेली सीओ के साडू ने पत्नि की हत्या कर खुद को मारी गोली।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरेली सीओ के साडू ने पत्नि की हत्या कर खुद को मारी गोली।

Tuesday, September 24, 2024 | September 24, 2024 Last Updated 2024-09-24T08:06:56Z
    Share
सीओ के साडू ने पत्नि की हत्या कर खुद को मारी गोली।
बरेली। ग्रीनपार्क में सीओ विजय राणा के ठेकेदार साढू ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को गोली मार ली। जानकारी तब हुई, जब नौकरानी पहुंची। दरवाजा न खुलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो दोनों बेड पर मृत अवस्था में मिले। मौके पर लाइसेंसी पिस्टल भी मिली है जिससे गोली मारी गई है।


बारादरी पुलिस के अनुसार, ग्रीनपार्क के मकान नंबर 138 के रहने वाले आलोक तोमर पत्नी रितु तोमर संग रहते थे। मूलरूप से बागपत के कासिमपुर खेड़ी के रहने वाले आलोक मकान बनाने के बाद लंबे समय से ग्रीन पार्क में ही पत्नी संग रह रहे हैं। दोनों के बच्चे नहीं हैं।

रोज की तरह नौकरानी संध्या दोपहर एक बजे पहुंची। दरवाजा ना खुलने पर वह बाहर इंतजार करने लगी। 2 बजे दूसरी नौकरानी गोटिया निवासी तुलसी आई। काफी देर आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तब दरवाजे तोड़कर वह अंदर पहुंची।

दोनों बेड पर पड़े हुए थे।
तुलसी ने तत्काल ही विजय राणा की पत्नी मधु राणा को जानकारी दी जिसके बाद पूरा घटनाक्रम सामने आया। दोनों के सिर पर गोली लगी है। एक गोली आर-पार हो गई है,

 जिसका खोखा फर्श पर मिला है। एक कारतूस आलोक के हाथ में भी मिला है। पुलिस ने पिस्टल व कारतूस कब्जे में ले लिया है।
एसएसपी अनुराग आर्य मौके पर पहुंच रहे हैं। आलोक का बहेड़ी के रतनपुर नौडाडी में फार्म हाउस है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close