सीओ सिटी और हाल ही में प्रोन्नत हुए एसपी आलोक मिश्रा को नई जिम्मेदारी सौंपी
बदायूँ।सीओ सिटी और हाल ही में प्रोन्नत हुए एसपी आलोक मिश्रा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अब औरेया जिले का एडिशनल एसपी बनाया गया है। उनकी पोस्टिंग नवंबर 2021 में बदायूं में हुई थी।
तब से वे वहां अपनी सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में उनका प्रमोशन एडिशनल एसपी पद पर हुआ था। लेकिन पोस्टिंग न मिलने के कारण वह अभी भी बदायूं में सिटी सर्किल का नेतृत्व निभा रहे थे।
रविवार को एडीजी स्थापना संजय सिंघल का आदेश पहुंचने के बाद, आलोक मिश्रा को औरेया में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही,
इस तबादला आदेश में कुल 37 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। फिलहाल, बदायूं में सिटी सर्किल का प्रभार किसे सौंपा जाएगा। इस पर स्थानीय अधिकारी विचार कर रहे हैं।