तेज हवा के साथ हुई : झमाझम बरसात

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तेज हवा के साथ हुई : झमाझम बरसात

Thursday, September 12, 2024 | September 12, 2024 Last Updated 2024-09-12T10:14:48Z
    Share
तेज हवा के साथ हुई : झमाझम बरसात

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं। बगरैन।कस्बा व आसपास के क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहने के बाद में कस्बे में देर शाम को बारिश शुरू हुई जो रुक रुक कर होती रही। तेज बारिश होने की वजह से सड़कों व कस्बे की गलियों में जलभराव हो गया।

इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बें में शाम 7:30 बजे अचानक तेज बारिश हवा के साथ होना शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक हुई तेज बारिश से सड़कों व गलियों में जल भराव हो गया

 जिसकी वजह से मुख्य चौराहे पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश हल्की होने के बाद में लोग अपने-अपने घरों को निकल गए। लेकिन 10 मिनट बाद तेज बारिश दोबारा से होने लगी जो देर रात तक जारी रही।

इस कारण कस्बे के मुख्य चौराहा, सैदपुर रोड, सिसैइया रोड, करेंगी रोड, आंवला रोड, बिसौली रोड पर जल भराव हो गया इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत हुई। वहीं आने जाने वाले यात्रियों के लिए यह बारिश किसी आफत से कम नहीं रही।

मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके तहत 12 से 14 सितंबर के बीच में भारी बारिश की संभावना है। जिले को येलो अलर्ट जारी किया गया है। सभी को सावधानी बरतनी की जरूरत है

 खराब मौसम होने पर बिजली गिरने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में सभी को बिजली से बचने के उपायों को अपनाएं ।मौसम खराब होने पर पक्के घरों में शरण लेने आसपास सुरक्षित स्थान न होने पर दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें और घुटनों को टेंककर बैठ जाएं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close