अपराध के रोकथाम हेतु महिला अपराध,मिशन शक्ति,अन्य विषयो के संबन्ध में बीटबुक पूर्ण करने हेतु निर्देशित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अपराध के रोकथाम हेतु महिला अपराध,मिशन शक्ति,अन्य विषयो के संबन्ध में बीटबुक पूर्ण करने हेतु निर्देशित

Monday, September 30, 2024 | September 30, 2024 Last Updated 2024-09-30T14:08:38Z
    Share


आज दिनॉक-30-09-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ,अपर पुलिस अधीक्षक नगरअमित किशोर श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के0के0सरोज व क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद बदायूँ के समस्त थाना की मौजूद महिला पुलिस

 कर्मियों के साथ मिशन शक्ति अभियान के दृष्टिगत मिशन शक्ति/महिला सुरक्षा विशेष दल- प्रभारी व टीम के साथ मीटिंग की गई सुरक्षा एवं कार्य क्षेत्र के संबंध में जानकारी को साझा किया तथा सभी महिला पुलिस कर्मियों से बारी-बारी थाना क्षेत्र की महिलाओं,बालिकाओं को जागरुकता के संबंध में जानकारी की गयी

 तथा महिला संबन्धित अपराधो के संबंध में ज्यादा से ज्यादा जागरुक करें तथा शासन द्वारा महिलाओं बालिकाओं किशोरियों के लिये चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरुक अवश्य करें एवं अपराध के रोकथाम हेतु महिला अपराध,मिशन शक्ति,


अन्य विषयो के संबन्ध में बीटबुक पूर्ण करने हेतु निर्देशित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। समस्त थानों की बीट क्षेत्र में महिला अपराध से संबंधित विभिन्न प्रकार के अवैध क्रिया कलापों,अपराधों,अपराधियों इत्यादि का विवरण रजिस्टर में अंकित करने हेतु बीट म0आ0 को निर्देशित किया गया।


तथा थानों पर आने वाली पीड़ित महिलाओं से की गई मुलाकात का विवरण रजिस्टर में अंकित करने व महिला कां0 द्वारा स्वयं उस रजिस्टर पर हस्ताक्षर अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया।


 जनपद के समस्त थानों की बीट क्षेत्र की महिलाओं को महिला अपराध एवं उनके विवरण सम्बन्धी विभिन्न प्रकार के जनजागरुकता एवं प्रचार-प्रसार का विवरण रजिस्टर में अंकित किया ,
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close