भैंसों की पडियों से भरी पिकअप सीज कर, चालक एवं परिचालक के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता में की कार्यवाही

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भैंसों की पडियों से भरी पिकअप सीज कर, चालक एवं परिचालक के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता में की कार्यवाही

Saturday, September 28, 2024 | September 28, 2024 Last Updated 2024-09-29T04:14:27Z
    Share
भैंसों की पडियों से भरी पिकअप सीज कर, चालक एवं परिचालक के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता में की कार्यवाही 
म्याऊं: थाना अलापुर क्षेत्र की पुलिस चौकी म्याऊं दातागंज रोड पर भट्टे के समीप एक पिकअप बहुत तेजी से जा रही थी। उस पिकअप में छोटे-छोटे पशुओं की आवाज सुनाई दी।

 आवाज सुनकर लोगो ने बजरंग दल के अध्यक्ष करन दक्ष को सूचना दी। सूचना पर करन दक्ष ने चौकी प्रभारी म्याऊं को सूचना दी। जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस चौकी इंचार्ज के साथ ले जाकर तलाशी ली। गाड़ी में 23 कटिया ठूस ठूस कर पैरो से बंधी हुई गाड़ी में पड़ी थी।

जब गाड़ी को खुलवाया गया। तो ड्राइवर गुलाब पुत्र भूरे निवासी निगोही शाहजहांपुर तथा हर्षुल पुत्र सलारा निवासी हाशिम तोड़ा थाना लखीमपुर से पूछताछ की गई। तो उन्होंने ने बताया कि मैं इन्हें मथुरा के बाजार से खरीद कर लाया था।

 इन्हें गांव गांव ले जाकर किसानों को बेच देता हूं मै इन्हें अपने गांव खीरी लखीमपुर ले जा रहा था। सभी भैंसों की कटिया ही है। इनमें कोई भी प्रतिबंधित पशु नहीं है।

 इधर इस सम्बन्ध में पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश चौहान ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही कर गाड़ी को सीज कर दिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close