रोडवेज को मिले 20 चालक, अब लोकल मार्गों पर भी दौड़ेंगी बसें।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रोडवेज को मिले 20 चालक, अब लोकल मार्गों पर भी दौड़ेंगी बसें।

Sunday, October 13, 2024 | October 13, 2024 Last Updated 2024-10-13T11:34:40Z
    Share
रोडवेज को मिले 20 चालक, अब लोकल मार्गों पर भी दौड़ेंगी बसें।
बदायूं :-परिवहन निगम में चालकों की कमी जल्द ही दूर हो जाएगी। इसके लिए चालकों की भर्ती की जा रही है। 20 चालकाें को संविदा पर भर्ती कर लिया गया है। 

एआरएम ने चालकों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बसाें को सुरक्षित तरीके से चलाए। साथ ही हर स्टाॅपेज पर बस जरूर रोकें।

चालकों की कमी के कारण लगभग 30-40 बसें प्रतिदिन वर्कशॉप में खड़ी रह जाती हैं। इससे जिले में लोकल रूटों पर बसें चलने में दिक्कत आती हैं। 

लंबे रूट दिल्ली, आगरा, मथुरा आदि जगह तो बसों को भेज दिया जाता है, लेकिन कम दूरी के रूटों पर बसों के फेरे कम लग पाते हैं या नहीं लगते।

चालकों की कमी को देखते हुए अब संविदा पर 20 चालकों को भर्ती किया गया है। एआरएम अजय सिंह ने बताया कि चालकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने चालकों को बताया कि प्रत्येक स्टॉपेज पर बस जरूर रोकें। 

इसके अलावा बस को निर्धारित गति से तेज न चलाएं। 20 चालकाें को भर्ती किया गया है। इन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है। जल्द ही और चालक भर्ती किए जाएंगे।

 चालकाें की समस्या खत्म होने से ज्यादा से ज्यादा बसों का संचालन होगा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close