25 करोड़ की लागत से चौड़ा होगा बदायूं-चंदौसी मार्ग
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे की चौड़ाई बदायूं से चंदौसी तक दस मीटर की जाएगी। इससे चंदौसी जाने वाले वाहन स्वामियों को काफी फायदा होगा। साथ ही हादसों पर भी अंकुश लगेगा। अभी बदायूं से चंदौसी तक इस हाईवे की चौड़ाई महज सात मीटर है।
विभाग ने इसके चौड़ीकरण करने की कार्य योजना बना ली है। 25 करोड़ की लागत से चंदौसी तक इस मार्ग को चौड़ा किया जाएगा।मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे-43 कुल 210 किलोमीटर लंबा है। इसमें यह सड़क चंदौसी से ओरछी से फैजगंज बेहटा, बिसौली,
वजीरगंज होते हुए बदायूं तक 56.800 मीटर है। अभी यह सड़क सात मीटर चौड़ी है। इस सड़क को चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य योजना को बनाया गया है।
इसके तहत यह सड़क 25 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ी की जाएगी। सड़क दोनों तरफ से डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ी होगी। तीन मीटर चौड़ी होने के बादइसकी चौड़ाई पूरी दस मीटर हो जाएगी। इसको लेकर कार्य योजना को तैयार किया गया है। सड़क के चौड़ीकरण से बदायूं होते हुए चंदौसी को जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
बदायूं-उसावां मार्ग पर चल रहा काम-मुरादाबाद से फर्रुखाबाद हाईवे का दूसरा हिस्सा बदायूं से म्याऊं, उसावां होते हुए शाहजहांपुर को निकलता है। इसमें म्याऊ, उसावां के बीच में सड़क को 10 मीटर चौड़ा करने का काम चल रहा है। जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।
इसके बाद में लोगों को आने जाने में काफी राहत मिल जाएगी।बदायूं-चंदौसी मार्ग को चौड़ा करने की कार्य योजना बनाई है। सड़क तीन मीटर चौड़ी की जाएगी। सड़क के चौड़ा होने से लोगों को काफी फायदा होगा।
-नरेश कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग