एसपी आरओ को सुखदेव सिंह खिंडा तराई प्रदेश अध्यक्ष व बरेली मंडल अध्यक्ष सुख जीत सिंह औलख ने 2 मांग पत्र सोपे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एसपी आरओ को सुखदेव सिंह खिंडा तराई प्रदेश अध्यक्ष व बरेली मंडल अध्यक्ष सुख जीत सिंह औलख ने 2 मांग पत्र सोपे

Thursday, October 24, 2024 | October 24, 2024 Last Updated 2024-10-24T12:20:19Z
    Share
एसपी आरओ को सुखदेव सिंह खिंडा तराई प्रदेश अध्यक्ष व बरेली मंडल अध्यक्ष सुख जीत सिंह औलख ने 2 मांग पत्र सोपे

बिल्सी:-पीड़ित परिवार से मिलें परिवार से मिल कर हौसला बढ़ाया उन्होंने कहा इस मुश्किल घड़ी में चढ़ूंनी संगठन परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है बदायूं पहुंच कर एस पी आरो से मुलाकात की प्रशासन ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के मंडल व प्रदेश के पदाधिकारी बदायूं धरना स्थल पर पहुंचकर एसपी आरो व उप जिलाधिकारी सदर से मुलाकात करके 20 दिनो से मालवीय आवास गृह पर चल रहे किसानों के धरने के बारे मे जानकारी ली प्रदेश अध्यक्ष तराई मंडल अध्यक्ष बरेली सुखजीत सिंह औलख जी के साथ में बदायूं से जिला अध्यक्ष सतीश साहू व


 आरिफ रजा दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से बिल्सी जाकर परिवार का हौसला बनाया आश्वासन दिया हर संभव मदद करेंगे 
बदायूँ। भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं को मालवीय आवास ग्रह पर 20 वें दिन भी धरना स्थल पर कोई सुनने नहीं पहुंचा कोई भी प्रशासनिक अधिकारी। किसानों का अनिश्चित कालीन धरना जारी।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कुँवरगांव नगर अध्यक्ष इरफान अहमद की ज़मीन पर हुए अवैध कब्जे को तमाम शिकायतों के बावजूद न तो अभी तक ज़मीं दोज़ किया गया न ही भूमाफियाओं पर कोई मुकदमा पंजीकृत हुआ है। न ही राजस्व विभाग ने अब तक कोई पैमाइश की है।


 पूर्व में धरने पर बैठे इरफान को आश्वासन देकर धरने से हटा दिया। जब कोई कार्य नहीं हुए तब 14 अक्टूबर से इरफान पुनः धरने पर बैठ गए। जो आज आर ग्यारवें वें दिन भी धरने पर रहे। वहीं खिरिया रहलू निवासी कार्यकर्ताओं रामेश्वर, लटूरी व छोटेलाल पर अलापुर पुलिस द्वारा लिखे फ़र्ज़ी मुकदमों व खिरिया रहलू गौशाला की संचालन कमेटी के ख़िलाफ़ धरना 20 वें दिन भी बदस्तूर जारी रहा।

धरने का नेतृत्व कर रहे ज़िला प्रभारी अजब सिंह राजपूत नें कहा वीस वें दिन भी कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। सभी अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला होते हुए भी किसी भी उच्च अधिकारी ने किसानों को सुनना ज़रूरी नहीं समझ रहा है। ऐसी कार्यशैली के कारण ही आज किसान दुःखी है। किसानों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है।

ज़िलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया हमारे कार्यकर्ता इंसाफ़ के लिए काफी समय से गाँधीवादी तरीके से शांतिपूर्वक ढंग से धरना दे रहे हैं। क्या पूरे जनपद में ऐसा कोई अधिकारी नहीं है जो कार्यकर्ताओं को इंसाफ दे सके। बरेली मण्डल भर के भाकियू चढूनी इस धरना स्थल पर पहुंचकर संज्ञान लिया ।
 जल्द ही समाधान होने की बात की। आरिफ रजा ने कहा जब तक कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं मिलता है संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा।
इस मौके पर धरना स्थल पर , शिशुपाल सिंह यादव मंडल प्रभारी,महावीर सिंह यादव तहसील तिलहर , अजीत सिंह यादव मंडल मीडिया प्रभारी बरेली ,

निखिल गुप्ता ब्लॉक प्रभारी सीतापुर ,रविंद्र सिंह प्रदेश सचिव जसवीर यादव राजपाल सिंह राजेन्द्र सिंह, रामेश्वर, लटूरी, छोटेलाल, इरफान अहमद, , कासिम अली, आरिफ रज़ा, भगवानदास, जयपाल, कृष्ण अवतार शाक्य, असलम, मुकेश, राम किशन, विजय सिंह, हरविंदर, रामदास प्रताप सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close