50 वर्ष बाद सड़क से निकल सकेंगे गांव के लोग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

50 वर्ष बाद सड़क से निकल सकेंगे गांव के लोग

Friday, October 4, 2024 | October 04, 2024 Last Updated 2024-10-05T04:07:34Z
    Share
50 वर्ष बाद सड़क से निकल सकेंगे गांव के लोग
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव जिजाहाट में 50 वर्षों से चकमार्ग पर हुए अवैध कब्जे को शुक्रवार को एसडीएम की मौजूदगी में राजस्व टीम ने खाली करवाया। साथ ही यहां पर ग्राम निधि से मिट्टी डलवाने का कार्य भी कराया गया।एसडीएम रिपुदमन सिंह ने बताया


 कि क्षेत्र के जिजाहाट गांव के विनोद कुमार आदि ने चकमार्ग पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत पिछले दिनों तहसील दिवस में की थी। उन्होंने बताया था कि 50 वर्ष से यहां पर अवैध कब्जा किया गया है।

इसके बाद राजस्व और पुलिस टीम का गठन कर चक मार्ग को खाली करने के निर्देश दिए गए।टीम ने पहुंचकर चकमार्ग संख्या 720 में करीब 245 मीटर लंबे और चार मीटर चौड़े चक मार्ग को खाली कराया। एसडीएम की मौजूदगी में ग्राम निधि से चकमार्ग पर मिट्टी का कार्य कराया।

इससे गांव के करीब 50 परिवारों को लाभ मिलेगा। पूर्व में यह लोग एक मेड़ के सहारे ही निकलते आ रहे थे। मार्ग पर मिट्टी का कार्य पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।

 इस मौके पर एसएचओ मुजरिया मनोज कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक हरपाल सिंह, लेखपाल श्याम कुमार लवी भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close