अमरोहा की अंजली ने दिल्ली के कटप्पा पहलवान को दी पटखनी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अमरोहा की अंजली ने दिल्ली के कटप्पा पहलवान को दी पटखनी

Monday, October 14, 2024 | October 14, 2024 Last Updated 2024-10-14T11:42:55Z
    Share
अमरोहा की अंजली ने दिल्ली के कटप्पा पहलवान को दी पटखनी
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ झानी (बदायूं)। रामलीला महोत्सव के तहत एमजीपी कॉलेज के मैदान पर चल रहे दंगल में चौथे दिन रविवार को भी कई कुश्तियां हुईं।

इनामी कुश्तियों के अलावा महिला और पुरुष पहलवान के बीच मुकाबला रोमांचकारी रहा। अमरोहा की अंजली ने दिल्ली के कटप्पा पहलवान को हरा दिया।चौथे दिन दंगल में आधा दर्जन से अधिक इनामी कुश्तियां हुईं।

चंदौसी के खलीक पहलवान और पीलीभीत के भूरा पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। हरियाणा के रंजीत पहलवान ने दिल्ली के कटप्पा पहलवान को पछाड़ दिया। एक अन्य मुकाबले में अमरोहा की अंजली पहलवान ने अपने दांवपेच दिखाने के लिए दिल्ली के कटप्पा को चुना।

वजन में अंजली से अधिक कटप्पा को पांच मिनट की कुश्ती में हार का सामना करना पड़ा। विजयी अंजली को दर्शकों की ओर से भी नकद पुरस्कार दिया गया।स्थानीय स्तर के पहलवानों के बीच भी मुकाबले हुए।

दर्शकों ने उनका भी हौसला बढ़ाया। इससे पहले भाजपा नेता रानी सिंह पुंडीर ने पहलवानों का आपस में हाथ मिलवाया। दर्शकों की भी खासी भीड़ रही। पूर्व जिला केसरी राजेंद्र पहलवान ने रेफरी की भूमिका निभाई।

दंगल की व्यवस्थाओं में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरवंश पहलवान, योगेश प्रताप सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, रामदास यादव, अंकुर वार्ष्णेय, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, मोहित राज शर्मा आदि का सहयोग रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close