मैराथन दौड़ से दिया विश्वशांति का संदेश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मैराथन दौड़ से दिया विश्वशांति का संदेश

Wednesday, October 2, 2024 | October 02, 2024 Last Updated 2024-10-02T13:01:59Z
    Share
मैराथन दौड़ से दिया विश्वशांति का संदेश
भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में हुआ मैराथन।
बहजोई: जैन मिलन एवं श्री दिगंबर जैन सभा, बहजोई के संयुक्त तत्वावधान में विश्व शांति की कामना का संदेश देकर निकाली मैराथन दौड़।

नगर के मोहल्ला गोलागंज से श्री दिगम्बर जैन मंदिर,बहजोई के परिसर से भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया मैराथन में बड़ी संख्या में नौजवान युवक और युवतियों ने एवं बच्चों ने प्रतिभाग किया,

मैराथन दौड़ जैन मंदिर से सर्राफा बाजार,नारायण टोला, गोलागंज, नया बाजार होते हुए श्री दिगंबर जैन औषधालय जाकर संपन्न हुई मैराथन का शुभारंभ जैन सभा के संरक्षक राजेंद्र कुमार जैन एवं अध्यक्ष सुनील कुमार जैन ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया।

मैराथन में सभी लोगों ने उसे शहपूर्वक प्रतिभा किया इस अवसर पर सभी लोग भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो का उद्घोष भी करते नजर आए। इस मौके पर संभव जैन ने कहा कि आज के इस बदलते युग परिवेश में भगवान महावीर का संदेश पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हो गया है,

 उन्होंने कहा कि विश्व में शांति कायम हो जन-जन का कल्याण हो सभी शाकाहार अपनाकर अहिंसा को अंगीकार करें, आज की मैराथन सदभावना एवं अंहिसा के नाम समर्पित है। इस अवसर पर 

राजीव वार्ष्णेय, एकांश गुप्ता, मीतेश जैन,राहुल जैन,अतिशय जैन, संजय जैन, अंशुल जैन, गोविंद, अनुराग, प्रेरक जैन, आलोक जैन, पारस जैन, नवनीत जैन, प्रतीक जैन, पारस जैन, अभिलाषा जैन, पूनम जैन, प्रियल,नमन आदि उपस्थित रहे। संचालन सम्भव जैन ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close